City
जामा मस्जिद चुनाव: 8675 लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन

रायपुर(realtimes) जामा मस्जिद हलवाई लाइन रायपुर में होने मुतवल्ली के चुनाव में रायपुर शहर के मतदाताओं का रजिस्ट्रेशन 5 सितंबर की शाम तक किया गया और मतदाता सूची अभी जारी कर दी गई।
रायपुर शहर के 8675 लोगो ने वोटर के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन कराया है जिनकी फाइल जामा मस्जिद में रखी गई है और लोगों से गुजारिश है कि मतदाता सूची देखकर अपना नाम पता फोन नंबर या और दीगर कोई गलती, शिकायत या एतराजात हो तो तारीख 12 सितंबर की शाम पांच बजे तक एडहॉक कमेटी के पास दर्ज करा दे।



