Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी की यात्रा की 9 दिन बाद यूपी से हुई शुरूआत - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी की यात्रा की 9 दिन बाद यूपी से हुई शुरूआत

इंटरनेट डेस्क। राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा की शुरूआत आज से फिर से हो चुकी है। अपने 9 दिन के ब्रेक के बाद यात्रा का दूसरा चरण आज से शुरू हुआ। यात्रा आज उत्तर प्रदेश से शुरू हुई। हालांकि उत्तर प्रदेश से किसी भी दूसरी राजनीतिक पार्टी के नेता इस यात्रा में शामिल नहीं हुए है।इस

यात्रा के शुरू होने से पहले से ही यूपी की बड़ी पार्टियों के नेताओं अखिलेश यादव और मायावती के शामिल होने की चर्चा जोरों पर थी, लेकिन दोनों ही नेता इस यात्रा में शामिल नहीं हो रहे है और उन्होंने यात्रा के लिए राहुल गांधी को शुभकामनाएं भेजी है।

इधर उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने भी यात्रा के लिए एक गीत जारी किया है, जो इंटरनेट मीडिया पर भी सामने आ चुका है। गीत में इस मिट्टी की बात एक है, लोग एक हैं चांद एक है यूपी के जज्बात एक हैं। भेदभाव की बातें छोड़ो आओ मिलकर भातर जोड़ो….गीत से यूपी में कांग्रेस अपनी यात्रा की शुरूआत करेगी।

Related Articles

Back to top button