राजधानी रायपुर में कल रोजगार दफ्तर घेरेगा भाजयुमो, बड़े नेता करेंगे शिरकत - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

राजधानी रायपुर में कल रोजगार दफ्तर घेरेगा भाजयुमो, बड़े नेता करेंगे शिरकत

रायपुर(realtimes) भारतीय जनता युवा मोर्चा राजधानी रायपुर में कल बेरोजगारी भत्ते को लेकर रोजगार दफ्तर का घेराव करेगा। भाजयुमो ने पूरे प्रदेश में बेरोजगारी भत्ते को लेकर मोर्चा खोला है। अब तक 14 जिलों में आंदोलन हो चुका है। अब राजधानी की बारी है। यहां के आंदोलन में शामिल होने के लिए भाजयुमो के प्रदेश प्रभारी आलोक डंगस भी आ रहे हैं। इसी के साथ भाजपा के सभी बड़े स्थानीय नेता शामिल होंगे। सोमवार काे शक्ति में भी आंदोलन होगा। इसमें भाजयुमो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनूप शाह शामिल होंगे। महासमुंद में मंगलवार को होने वाले आंदोलन में भाजयुमो के राष्ट्रीय सदस्य अक्षय बंसल शामिल हाेंगे।प्रदेश भाजपा संगठन ने अलग-अलग मोर्चा को आंदोलन करने का टॉस्क दिया है। भाजयुमो को युवाओं से जुड़े मुद्दों पर आंदोलन का जिम्मा दिया गया है। पहला आंदोलन बेरोजगारी भत्ते को लेकर किया जा रहा है। सबको भत्ता, पूरा भत्ता के नारे के साथ 24 अप्रैल से लगातार यह आंदोलन चल रहा है। अलग-अलग जिलों में रोजगार दफ्तरों का घेराव किया जा रहा है। इसमें प्रदेश सरकार से सभी बेरोजगारों को साढ़े चार साल का पूरा भत्ता देने की मांग रखी जा रही है।
पहले सभा फिर घेराव
राजधानी रायपुर में होने वाले आंदोलन में पहले 12 बजे आंबेडकर मूर्ति के सामने सभा होगी। इसके बाद रोजगार दफ्तर का घेराव किया जाएगा। इस आंदोलन में सांसद सुनील सोनी, विधायक बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व विधायक राजेश मूणत, श्रीचंद सुंदरानी, नंदे साहू के भाजपा नेता केदार गुप्ता, संजय श्रीवास्तव, भाजयुमो के प्रदेशाध्यक्ष रवि भगत, जिला अध्यक्ष गोविंदा गुप्ता के साथ जिले के सभी भाजयुमो पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होंगे।
भ्रष्टाचार पर होगा भी हल्ला बोल
भाजयुमो को दूसरे मुद्दे के रूप में भ्रष्टाचार को लेकर आंदोलन करने का जिम्मा सौंपा गया है। इसमें पहली कड़ी के रूप में हर मंडल से 21 किलोमीटर की पदयात्रा निकाली जाएगी और तहसील कार्यालय तक जाएगी और वहां पर आंदोलन होगा। एक तहसील में दो से तीन मंडल होने पर सभी मंडल अलग-अलग स्थानों से पदयात्रा निकालकर तहसील दफ्तर तक पहुंचकर वहां पर प्रदर्शन करेंगे। यह आंदोलन भी मई में होगा। इसके बाद भ्रष्टाचार को लेकर ही संभागों में 20-20 हजार कार्यकर्ता जुटाकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button