CG Accident: ट्रक और पिकअप में भीषण टक्कर.. 4 लोगों की मौत, 10 घायल.. - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

CG Accident: ट्रक और पिकअप में भीषण टक्कर.. 4 लोगों की मौत, 10 घायल..








बीजापुर।  बीजापुर नेशनल हाईवे-163 पर ट्रक और पिकअप की टक्कर हो गई। हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हैं। 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी का बीजापुर जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसा बीजापुर जिले के नैमेड थाना क्षेत्र में हुआ है।

जानकारी के अनुसार, फुलगट्टा गांव का रहने वाला तेलम परिवार ग्राम मुसालूर से पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे। शाम के लगभग छह बजे विपरीत दिशा से आ रही ट्रक से पिकअप की टक्कर हो गई। इस जबरदस्त टक्कर में पिकअप सवार ग्रामीणों में से चार की मौके पर मौत हो गई। 10 लोग घायल हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और आस पास के अन्य लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए बीजापुर जिला मुख्यालय के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं हादसे में संतू पिता गुड्डू, मुन्ना पिता विज्जा, उर्रा पिता मंगू, राजकुमार पिता जोगा की मौत हो गई है। सभी ग्राम फुलगट्टा निवासी हैं।






Related Articles

Back to top button