
एलन मस्क ने क्यों रद्द किया था ट्विटर को खरीदने का सौदा?
स्पूतनिक के मुताबिक, एलन मस्क ने ट्विटर पर अपने फर्जी (बॉट) अकाउंट्स की सही संख्या छिपाने और इस बारे में मांगी गई पूरी जानकारी नहीं देने का आरोप लगाया और उन्होंने इसी आधार पर डील कैंसल करने का ऐलान किया।
बीते 9 जुलाई को खबर आई थी कि टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने 44 अरब डॉलर के अधिग्रहण सौदे को समाप्त कर दिया है। मस्क की कानूनी टीम ने यूएस सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज फाइलिंग में कहा था कि वह सौदे को समाप्त कर रहा है, क्योंकि ट्विटर उनके समझौते के भौतिक उल्लंघन में था और बातचीत के दौरान झूठे और भ्रामक बयान दिए थे।



