गर्मी को देखते हुए रेलवे ने लिया बड़ा फैसला, स्टेशन के हर प्लेटफार्म पर वाटर बूथ बनाएगा रेलवे - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

गर्मी को देखते हुए रेलवे ने लिया बड़ा फैसला, स्टेशन के हर प्लेटफार्म पर वाटर बूथ बनाएगा रेलवे

इन दिनों भीषण गर्मी की मार झेल रहे यात्रियों की समस्या को दूर करने के लिए रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। आमतौर पर गर्मी के दिनों में स्टेशनों पर रेल यात्रियों को पानी के लिए परेशान होना पड़ता है। इसकी शिकायत भी उच्चाधिकारियों तक पहुंचती है लेकिन समस्या का समाधान नहीं होता था। लेकिन अब रेलवे इस समस्या का स्थायी समाधान करने जा रहा है। दरअसल अब देश के सभी रेलवे स्टेशनों पर वाटर बूथ बनाए जाएंगे और ये वाटर बूथ सिर्फ एक ही प्लेटफार्म पर नहीं बल्कि स्टेशन के हर एक प्लेटफार्म पर बनाए जाएंगे। जानकारी के लिए बता दें कि उत्तर मध्य रेलवे ने रेलवे बोर्ड के निर्देश के बाद शुरुआत भी कर दी है। प्रयागराज जंक्शन के साथ सभी छोटे-बड़े रेलवे स्टेशनों पर ट्रेन रूकते ही यात्रियों को आसानी से पीने का पानी उपलब्ध हो जाएगा।

स्लीपर और जनरल कोच के पास वाटर बूथ

बता दें कि वाटर बूथ प्लेटफार्म के ऐसी जगह पर लगाए जाने हैं जहां पर ट्रेन के स्लीपर और जनरल कोच आकर रूकते हैं। क्योंकि कई बार ऐसा देखा जाता है कि जनरल कोच स्टेशन के बिल्कुल आखिरी छोर पर होता है। ऐसे में जनरल कोच में यात्रा कर रहे यात्री पानी नहीं ले जा पाते हैं क्योंकि उन्हे ट्रेन छूट जाने का भी डर होता है। अब इन यात्रियों की सहूलियत को देखते हुए फैसला लिया गया है। रेलवे बोर्ड के डायरेक्टर की तरफ से 21 जून को ही सभी जोन को पत्र भेज दिया गया है। इस पत्र में रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ का हवाला देते हुए जल्द से जल्द कार्य पूरा करने को कहा गया है।

देश से जुड़ी बड़ी खबरें यहाँ पढ़ें 

Related Articles

Back to top button