एशियाई बाजारों में मजबूती के रुख से Sensex शुरुआती कारोबार में 165 अंक चढ़ा

मुंबई: एशियाई बाजारों में मजबूती के रुख तथा विदेशी कोषों के सतत प्रवाह के बीच सोमवार को स्थानीय शेयर बाजार बढ़त के साथ खुले। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 164.79 अंक की बढ़त के साथ 59,997.76 अंक पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 52.55 अंक के लाभ से 17,651.70 अंक पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा मोटर्स का शेयर सात प्रतिशत से अधिक चढ़ गया।
टाइटन, लार्सन एंड टुब्रो, एनटीपीसी, मंहिद्रा एंड मंहिद्रा, विप्रो, पावर ग्रिड, टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेज, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और इन्फोसिस के शेयर भी लाभ में थे। वहीं एशियन पेंट्स, मारुति, बजाज फाइनेंस और इंडसइंड बैंक के शेयर नुकसान में कारोबार कर रहे थे। अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की और हांगकांग का हैंगसेंग ला•ा में थे, जबकि चीन के शंघाई कम्पोजिट में नुकसान था।



