चंद्राकर अब भाजपा के मुख्य प्रवक्ता, आधा दर्जन नए प्रवक्ता भी - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

चंद्राकर अब भाजपा के मुख्य प्रवक्ता, आधा दर्जन नए प्रवक्ता भी

रायपुर(realtimes) प्रदेश भाजपा संगठन ने पूर्व मंत्री और विधायक अजय चंद्राकर को पार्टी का मुख्य प्रवक्ता बना दिया है। इसी के साथ आधा दर्जन नए प्रवक्ता बनाए गए हैं। अब पार्टी के एक दर्जन प्रवक्ता हो गए हैं। प्रदेश संगठन के गठन के समय से ही कम प्रवक्ताओं को लेकर बात होती रही है कि ज्यादा प्रवक्ता होने चाहिए। अब जाकर पार्टी से संगठन के गठन के करीब दो साल बाद प्रवक्ताओं की संख्या में इजाफा किया है।पार्टी में पहले से जो छह प्रवक्ता हैं उसमें से अजय चंद्राकर को मुख्य प्रवक्ता बनाने के साथ ही इसमें पूर्व मंत्री राजेश मूणत, केदार कश्यप के साथ ही संजय श्रीवास्तव, अनुराग सिंहदेव और नीलू शर्मा प्रवक्ता हैं। जो नए प्रवक्ता बनाए गए हैं उनमें विधायक और पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति बांधी, रंजना साहू, पूर्व आईएएस ओपी चौधरी, किसान मोर्चा के प्रभारी संदीप शर्मा के अलावा वरिष्ठ नेता केदारनाथ गुप्ता और देवलाल ठाकुर को शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button