फिर टला बड़ा विमान हादसा! मुंबई जा रही विस्तारा की फ्लाइट से टकराया पक्षी, वाराणसी में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
nationalTop News

फिर टला बड़ा विमान हादसा! मुंबई जा रही विस्तारा की फ्लाइट से टकराया पक्षी, वाराणसी में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

देश में विमानों के इमरजेंसी लैंडिंग का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है, स्पाइसजेट, इंडिगो के बाद अब विस्तारा एयरलाइंस की एक फ्लाइट ने वाराणसी में इमरजेंसी लैंडिंग की है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में एक विमान की इमरजेंसी लैंडिंग से सनसनी फैल गई।

जानकारी के मुताबिक लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट, बाबतपुर में शुक्रवार शाम को फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग हुई। बताया जा रहा है कि विमान नंबर यूके 622 (Flight No. UK 622) से चिड़िया टकराई थी। विमान की इमरजेंसी लैंडिग होने के बाद सभी ने राहत की सांस ली। विमान में सभी यात्री सुरक्षित है।

खबरों की मानें तो विमान ने शाम को करीब चार बजे वाराणसी से मुम्बई के लिए उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही विमान से पक्षी टकरा गया। इसके बाद विमान को वापस रनवे पर लाना पड़ा।

डीजीसीए के मुताबिक, विस्तारा ए-320 विमान वीटी-टीएनसी ऑपरेटिंग फ्लाइट यूके-622 (वाराणसी-मुंबई) से हवा में एक पक्षी टकरा गया। इसके बाद फ्लाइट को वापस वाराणसी में लैंड कराया गया। विमान वाराणसी में सुरक्षित उतर गया है और राडोम क्षतिग्रस्त हो गया है। एयरक्राफ्ट को एयरक्राफ्ट ऑन ग्राउंड घोषित कर दिया गया है।

Related Articles

Back to top button