मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

उप मुख्यमंत्री सिंहदेव को पीएम की तारीफ पर देनी पड़ी सफाई

रायपुर(realtimes) प्रदेश के उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव काे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करने के मामले में सफाई देनी पड़ी है। दरअसल में पीएम के दौरे में उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के बयान के बाद सियासत हो रही है। इस मामले में भाजपा ने कांग्रेस को घेरने का काम किया है। एक तरफ राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय का बयान आया, इसके बाद पूर्व मंत्री और भाजपा के प्रवक्ता राजेश मूणत ने भी कांग्रेस को घेरते हुए कह दिया, कांग्रेस में टीएस को छोड़कर बाकी सब झूठ बोलते हैं। अपने मंत्रियों ने भी टीएस को घेरा है। ऐसे में अब उपमुख्यमंत्री ने अपना पक्ष रखते हुए कहा है, प्रधानमंत्री की गरिमा को देखते हुए ही मैंने अपना बीतें कहीं थीं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 सितंबर काे रायगढ़ आए थे। यहां पर हुए सरकारी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के शामिल न हाे पाने के कारण उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव शामिल हुए। इस कार्यक्रम में श्री सिंहदेव ने प्रधानमंत्री की तारीफ करते हुए कह दिया था, मेरा अनुभव रहा है कि मैंने प्रधानमंत्री को भेदभाव करते नहीं देखा है। वो राज्य को देते रहे हैं और आगे भी देते रहेंगे।
बयान से मचा बवाल
श्री सिंहदेव के बयान के बाद सियासी बवाल मच गया है। इस बयान को भुनाते हुए भाजपा ने कांग्रेस पर तीखा हमला करने का काम किया है। श्री सिंहदेव अपनों से भी घिर गए हैं। प्रदेश के दो मंत्रियों ने भी उनके बयान को सही नहीं माना है। कांग्रेस में भी उनके बयान को सही नजरिए से नहीं देखा जा रहा है।
सिंहदेव ने कहा- पीएम की गरिमा के कारण ऐसा बाेले
इस मामले में श्री सिंहदेव ने अपना पक्ष रखते हुए एक बयान जारी करके कहा है, हमारे प्रदेश में अतिथि सत्कार की परंपरा रही है। एक शासकीय मंच में प्रधानमंत्री की गरिमा को ध्यान में रखते हुए बातें कही गईं थीं। मंच के माध्यम से मैं आरोप-प्रत्यारोप में नहीं पड़ना चाहता था। मेरा वक्तव्य केवल अपने विभाग की मांगों से संबंधित था।

Related Articles

Back to top button