उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आईईडी ब्लास्ट में 8 जवानों और वाहन चालक के शहीद होने पर जताया शोक - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आईईडी ब्लास्ट में 8 जवानों और वाहन चालक के शहीद होने पर जताया शोक

जगदलपुर। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बीजापुर जिले के कुटरू में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी ब्लास्ट में 8 जवानों और एक वाहन चालक के शहीद होने की दुखद घटना पर शोक व्यक्त किया है। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि यह कृत्य नक्सलियों की कायरता और लोकतंत्र विरोधी मानसिकता को दर्शाता है।
उपमुख्यमंत्री ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि भारत मां के वीर सपूतों का सर्वोच्च बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। नक्सलवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई निर्णायक मोड़ तक जारी रहेगी। राज्य सरकार दृढ़ संकल्पित है कि प्रदेश को नक्सल मुक्त बनाना है। उन्होंने ईश्वर से शहीद जवानों की आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की। साथ ही शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की।

Related Articles

Back to top button