उदयपुर हत्याकांड में दो और लोग गिरफ्तार, जिले के एसपी, रेंज आईजी हटाए गए, आरोपी अजमेर जेल में शिफ्ट - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
nationalTop News

उदयपुर हत्याकांड में दो और लोग गिरफ्तार, जिले के एसपी, रेंज आईजी हटाए गए, आरोपी अजमेर जेल में शिफ्ट

इस बीच, हत्यारे गौस मोहम्मद और रियाज जब्बा को उदयपुर से अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। वहीं, मामले को लेकर राजस्थान में शुक्रवार को चौथे दिन भी इंटरनेट बंद रहा। हिंसा को रोकने के लिए धारा 144 अभी भी लागू है।

फोटोः सोशल मीडिया
user

Engagement: 0

राजस्थान पुलिस ने उदयपुर में कन्हैया लाल की निर्मम हत्या के मामले में दो और लोगों को गिरफ्तार किया है और तीन अन्य को हिरासत में लिया है। साथ ही अशोक गहलोत सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते उदयपुर के एसपी और आईजी रेंज को हटा दिया है।

राजस्थान पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि गिरफ्तारियां गुरुवार को आतंकवाद निरोधी दस्ते ने की थी। आरोपी मोहसिन और आसिफ को आईपीसी की धारा 120बी, 307, 326 के तहत गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा कि वे पूरे अपराध के पीछे साजिश और तैयारी में शामिल थे।

वहीं कन्हैया लाल हत्याकांड में पुलिस की कथित लापरवाही को लेकर राजस्थान सरकार ने बड़ा फेरबदल करते हुए उदयपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) और महानिरीक्षक (आईजी) रेंज को हटा दिया है। हत्याकांड की जांच के लिए गठित एसआईटी का नेतृत्व कर रहे प्रफुल्ल कुमार को नया आईजी बनाया गया है।

इस बीच, हत्यारों गौस मोहम्मद और रियाज जब्बा को उदयपुर से अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में शिफ्ट कर दिया गया है। वहीं, मामले में आगे की जांच के लिए एनआईए की टीम गुरुवार रात कानपुर पहुंची और कई जगहों पर छापेमारी की। राजस्थान में शुक्रवार को चौथे दिन भी इंटरनेट बंद रहा। हिंसा को रोकने के लिए धारा 144 भी लगा दी गई है।

पैगंबर मुहम्मद पर नूपुर शर्मा की टिप्पणी का समर्थन करने के लिए 28 जून को दर्जी कन्हैया लाल की उनकी दुकान में बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। हत्यारों, गौस मोहम्मद और रियाज ने हत्या का एक वीडियो अपलोड किया जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की जांच एनआईए कर रही है।


Related Articles

Back to top button