इंडिया डी ने फाइनल में इंडिया ए को सात विकेट से हराया, वुमेंस चैलेंजर का खिताब जीता - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

इंडिया डी ने फाइनल में इंडिया ए को सात विकेट से हराया, वुमेंस चैलेंजर का खिताब जीता





रायपुर। सीनियर वुमेंस टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी में टीम इंडिया डी चैंपियन बन गई है। इस मैच में यस्तिका भाटिया (80*) और जासिया अख्तर (47) की शानदार पारी की बदौलत इंडिया डी ने इंडिया ए को 7 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। इंडिया ए ने 144 रन बनाए थे, जवाब मेें उतरी इंडिया डी टीम ने में तीन विकेट खोकर लक्ष्य को पा लिया। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में इंडिया ए और इंडिया डी टीम के बीच शनिवार को फाइनल मैच खेला गया। इंडिया डी टीम ने टास जीत कर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।

इस मैच में इंडिया ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 144 रन बनाए। हरलीन देओल ने 48 गेंद में 61 रन बनाए। उन्होंने एक छक्का और आठ चौके जड़े। नुजहत परवीन ने 43 गेंद में छह चौके की मदद से 50 रन बनाए। इंडिया डी की रेणुका सिंह चार ओवर में 24 रन देकर तीन विकेट लिए। राजेश्वरी ने चार ओवर में 21 रन देकर दो विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडिया डी की शुरुआत शानदार रही। ओपनर बल्लेबजों ने पहले विकेट के लिए 70 रन जोड़े। जासिया अख्तर 38 गेंद में 47 रन बनाकर आउट हुईं। उन्होंने तीन चौके और तीन छक्के जड़े। यास्तिका ने अपना विकेट बचाए रखा और अंत तक 56 गेंदों में 12 चौके और एक छक्के से 80 रनों की पारी खेल टीम को जीत दिला डाली।








Related Articles

Back to top button