रमन बोले- राहुल पर न्यायालय का फैसला, ऐसी टिप्पणी करने वालों के लिए सबक - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

रमन बोले- राहुल पर न्यायालय का फैसला, ऐसी टिप्पणी करने वालों के लिए सबक

रायपुर। आज सूरत न्यायालय ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को ‘मोदी सरनेम’ टिप्पणी मामले में दायर मानहानि केस में दोषी ठहराया गया है इस पर पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि देश में कानून से बड़ा कोई नहीं है। दरअसल एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने सवाल उठाया था कि आखिर ये कैसे हो रहा है कि सभी चोरों के उपनाम मोदी हैं।
सूरत कोर्ट के फैसले पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह ने कहा है कि, कानून से बड़ा कोई नहीं और प्रधानमंत्री का पद देश की गरिमा बढ़ाने वाला पद है यदि कोई देश के संविधान और कानून को न मानकर, खुद को कानून से बड़ा समझकर प्रधानमंत्री पद की गरिमा के विरुद्ध इस तरह की टिप्पणी करेगा तो मानहानि का केस चलेगा ही। साथ ही उन्होंने कहा कि देश की राजनीति में सुचिता को कायम करने के लिए आत्म अनुशासन की जरूरत है। आज का न्यायालय का फैसला इस प्रकार की टिप्पणी करने वालों को सबक सिखाने वाला फैसला है साथ ही ये फैसला नजीर बनेगा कि हम अपने बोलचाल में किन शब्दों का प्रयोग करें तथा प्रधानमंत्री पद की गरिमा को कायम रखने व कर्तव्य और दायित्व का निर्वहन करने में भी सहायक होगा।

Related Articles

Back to top button