Bharat Jodo Yatra : दिल्ली में 'भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हुईं सोनिया गांधी - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

Bharat Jodo Yatra : दिल्ली में 'भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल हुईं सोनिया गांधी

नई दिल्ली : कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी शनिवार को दिल्ली में 'भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुईं और थोड़ी दूर तक राहुल गांधी के साथ चलीं। यह दूसरी बार है, जब पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कन्याकुमारी से सितंबर में शुरू हुई इस पदयात्रा में हिस्सा लिया है। वह इससे पहले अक्टूबर में कर्नाटक में 'भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुई थीं।

सुबह में विश्राम के लिए यात्रा के यहां आश्रम चौक पहुंचने से पहले सोनिया गांधी ने चेहरे पर मास्क लगाकर अपने बेटे राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ कुछ मिनट तक चहलकदमी की। 'भारत जोड़ो यात्रा शनिवार सुबह हरियाणा से दिल्ली में दाखिल हुई और बदरपुर बॉर्डर पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से इसका स्वागत किया । यात्रा के चलते दिल्ली के कुछ हिस्सों से यातायात जाम की सूचना मिली है। यह पदयात्रा शाम को लाल किले के पास रुकेगी।
ना मिली है। यह पदयात्रा शाम को लाल किले के पास रुकेगी।

Related Articles

Back to top button