इस साल चीन में निर्यात कर छूट 16 खरब युआन से अधिक - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

इस साल चीन में निर्यात कर छूट 16 खरब युआन से अधिक

चीनी राजकीय कराधान ब्यूरो के आंकड़ों के अनुसार इस साल कर विभागों ने निर्यात कर में छूट की प्रक्रिया को लगातार गति दी। इससे विदेशी व्यापार का सतत विकास बना रहा। आंकड़ों के अनुसार 1 जनवरी से 10 नवंबर तक पूरे चीन में निर्यात कर छूट 16 खरब 40 अरब 60 करोड़ युआन रही, जो पिछले साल की इसी अवधि से 14.9 प्रतिशत अधिक रही।

निर्यात कर छूट की प्रक्रिया लगातार सरल बनी रही। इससे उद्यमों का बोझ कम रहा और कर संबंधित काम करने की क्षमता उन्नत रही। अब निर्यात कर छूट से जुड़े सभी काम वेबसाइट पर पूरे हो सकते हैं। इसके अलावा, कर वापसी का समय भी कम रहा। इससे निर्यात की सतत वृद्धि के लिए मजबूत समर्थन दिया गया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Related Articles

Back to top button