Sachin Pilot की इस बात को सुन क्या CM Ashok Gehlot उठाएंगे ये कदम, या फिर से शुरू हो जाएगी बयानों की राजनीति?

इंटरनेट डेस्क। इस साल के अंत में राजस्थान में विधानसभा चुनाव होने है और उन चुनावों से पहले कांग्रेस के नेता चुनावी मोड़ में आ गए है। हालांकि राजस्थान में सीएम अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच बयानों के तीर चलते रहते है, इन दोनों के साथ साथ इनके कार्यकर्ता भी एक दूसरे पर निशाना साधते रहते है।
इधर चुनावी साल शुरू होते ही सचिन पायलट ने चुनावी शंखनाद कर दिया है। उन्होंने नागौर के परबतसर में सभा को संबोधित किया और वहां से बिना नाम लिए सीएम अशोक गहलोत पर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने राजस्थान में हुए पेपर लीक का मामला उठाया। सचिन पायलट ने कहा कि सरकार को पेपर लीक करने वाले मास्टर माइंड को पकड़ना चाहिए, न कि मझोले लोगों को।
उन्होने सभा को संबोधित करते हुए कहा की कभी पेपर लीक हो जाते हैं, कभी परीक्षा रद्द हो जाती है. यह सब जानकर पीड़ा होती है। बच्चों और उनके माता-पिता के लिए ये बेहद दर्दनाक होता है। उनका पैसा और समय दोनों बर्बाद हो जाते है। उन्होंने कहा की सरकार छोटे-मोटे दलालों के बजाय बड़ी मछलियों को पकड़ेगी।



