हफ्ते के पहले दिन अपडेट हुई पेट्रोल और डीजल की कीमत, चेक करें लेटेस्ट रेट - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

हफ्ते के पहले दिन अपडेट हुई पेट्रोल और डीजल की कीमत, चेक करें लेटेस्ट रेट

सोमवार सुबह 6 बजे आज एक फिर से देश की तेल कंपनियों ने देश के हर छोटे और बड़े शहरों के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतों को अपडेट किया है। हालांकि आज राष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों को एक बार फिर से स्थिर रखा गया है लेकिन कुल पैसों का बदलाव कुछ शहरों में जरूर देखा जा सकता है।

आपके शहर में क्या है रेट?

शहर पेट्रोल (कीमत प्रति लीटर) डीजल (कीमत प्रति लीटर)
नई दिल्ली 96.72 रुपये 89.62 रुपये
तिरुवनंतपुरम 110.02 रुपये 98.80 रुपये
कोलकाता 106.03 रुपये 92.76 रुपये
नोएडा 97.00 रुपये 90.14 रुपये
गुरुग्राम 96.71 रुपये 89.59 रुपये
पटना 107.24 रुपये 94.04 रुपये
मुंबई 106.31 रुपये 94.27 रुपये
चैन्नई 102.63 रुपये 94.24 रुपये
बेंगलुरु 101.94 रुपये 87.89 रुपये
भुवनेश्वर 103.11 रुपये 94.68 रुपये
चंडीगढ़ 96.20 रुपये 84.26 रुपये
हैदराबाद 109.66 रुपये 97.82 रुपये
जयपुर 108.48 रुपये 93.72 रुपये
लखनऊ 96.56 रुपये 89.75 रुपये

हर शहर में अलग कीमत क्यों

दरअसल पेट्रोल और डीजल की हर शहरों में अलग-अलग कीमत होने का कारण हर शहर और राज्य सरकार द्वारा लगाया जाने वाला कर्ज है। आपको बता दें कि आयातीत कच्चे तेल के एक बैरेल में करीब 159 लीटर क्रूड ऑयल होता है जिसे ऑयल रिफाइनरी रिफाइन कर उसमें से पेट्रोल और डीजल निकालती हैं।

Related Articles

Back to top button