सैलजा ने सीएम हाउस में ली बड़ी बैठक - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

सैलजा ने सीएम हाउस में ली बड़ी बैठक

संगठन और चुनाव पर बात

रायपुर(realtimes) प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा ने मंगलवार को सीएम हाउस में एक बड़ी और लंबी बैठक की। इस बैठक में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष डा.चरणदास महंत,प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम सरकार दो मंत्रियों को छोड़कर बाकी सभी मंत्री शामिल रहे।

अचानक हुई इस बैठक को लेकर राजधानी रायपुर में कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थी। लेकिन सारी अटकलें निराधार साबित हुई।

मंत्री टीएस सिंहदेव ने बैठक के बाद मीडिया से चर्चा में कहा कि यह बैठक कांग्रेस संगठन की चुनावी रणनीति और आने वाले दिनों में पार्टी के चुनावी अभियान से संबंधित थी। पार्टी ने तय किया है कि 26 मई से संभागीय स्तरीय बैठक होगी। सभी संभागों में संगठन के कामकाज को लेकर बात हुई है। 21 मई को भरोसा सम्मेलन होगा। 26 मई की संभागीय बैठक बस्तर में होगी। इसके बाद सभी संभागों की बैठक 15 जून तक होगी।

Related Articles

Back to top button