सुजानपुर में संबोधन के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को याद कर भावुक हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

सुजानपुर में संबोधन के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को याद कर भावुक हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार कैप्टन रंजीत सिंह की नॉमिनेशन के लिए केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर पहुंचे। जब वह मंच पर अपना संबोधन कर रहे थे तो वह पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को याद करते हुए रो पड़े, नम आंखों से उन्होंने अपना संबोधन शुरू किया। इस दौरान मंच पर विराजमान भाजपा मंडल पदाधिकारी स्थानीय जनता भी धूमल को याद करके रोने लगी।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि धूमल प्रदेश मुख्यमंत्री होने के साथ-साथ एक आम कार्यकर्ता बनकर विधानसभा क्षेत्र में काम करते रहे हैं जहां से उन्हें चुनाव लड़ने के लिए बोला गया। वह लड़े वर्तमान में भी आम कार्यकर्ता बनकर सक्रिय हैं और सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार की जीत को लेकर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि सुजानपुर में कमल खिलाना है और पुरानी हार का बदला लेना है इसलिए हर कार्यकर्ता धूमल जी को उम्मीदवार मान कर कमल के फूल पर निशान लगाकर सुजानपुर की सीट को भारी मतों से जीता कर नरेंद्र मोदी की झोली में डालना है।

उन्होंने कहा कि सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से जीत का आगाज होगा पूरे जिले की पांचों की पांचों सीटें भाजपा जीतेगी, इसलिए 20 दिन पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता भाजपा उम्मीदवार की जीत सुनिश्चित करने में लग जाए उन्होंने कहा कि धूमल जैसा ना कोई है ना कोई था और ना कोई होगा। इसलिए हर मोर्चे को अपनी जिम्मेदारी निभानी है पूर्व सैनिक अपने सैनिक उम्मीदवार को जिताने की कसम खाएं। युवा मोर्चा महिला मोर्चा मंडल पदाधिकारी भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता जीत सुनिश्चित करने में अहम योगदान दें। इससे पहले यहां पहुंचे केंद्रीय मंत्री का सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया युवा वर्ग में धूमल जिंदाबाद धूमल से सरकार है के नारे लगाए।

Related Articles

Back to top button