मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

सीएम भूपेश बेचैन, क्योंकि जनता कांग्रेस का बढ़ रहा जनाधार, इस बार 75 पार वालों की नैय्या नहीं लगेगी पार: जोगी

 

JCCJ प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी का करारा वार, कहा- जोगी कांग्रेस के अस्तित्व पर सवाल उठाने मुख्यमंत्री जी आज जोगी कांग्रेस के विरुद्ध बयान देने हो रहे हैं मजबूर, जोगी कांग्रेस वोट कटवा पार्टी नहीं, छत्तीसगढ़ में भाजपा और कांग्रेस की काट है।

 

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा क्षेत्रीय दलों को वोट कटवा कहे जाने पर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जेसीसीजे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी ने पलटवार करते हुए कहा कि जनता कांग्रेस का जनाधार बढ़ रहा है। इस बार 75 पार वालों की नैय्या पार नहीं लगने वाली। इसलिए सीएम भूपेश बेचैन और परेशान हैं। जोगी कांग्रेस के अस्तित्व पर सवाल उठाने मुख्यमंत्री जी आज जोगी कांग्रेस के विरुद्ध बयान देने को मजबूर हो रहे हैं। क्योंकि जोगी कांग्रेस वोट कटवा पार्टी नहीं, छत्तीसगढ़ में भाजपा और कांग्रेस की काट है।

अमित जोगी ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे जबर्दस्त तरीके से उभर कर खड़ी हो गई है, बड़ी संख्या में छत्तीसगढ़ के दिग्गज नेता, विधायक, पूर्व विधायक, पदाधिकारी पार्टी से जुड़ रहे है, जोगी कांग्रेस की बढ़ती हुई जनाधार से बेचैन होकर मुख्यमंत्री श्री बघेल उलूल जुलूल बयान दे रहे है और क्षेत्रीय दलों को वोट कटवा पार्टी कह रहे है। कभी जनता कांग्रेस के अस्तित्व पर सवाल उठाते थे है। आज जनता कांग्रेस की बढ़ती लोकप्रियता से परेशान होकर जोगी कांग्रेस के विरुद्ध बयान देने मजबूर हो रहे है और वोट कटवा पार्टी कह रहे है। वास्तविकता यह है कि जोगी कांग्रेस वोट कटवा पार्टी नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ में एकमात्र कांग्रेस और भाजपा की काट है जो आगामी विधानसभा चुनाव में सरकार बनाने में बड़ी भूमिका अदा करेगी और राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री स्व अजीत जोगी के सपनों को पूरा करेगी और छत्तीसगढ़ से गरीबी खतम करेगी। उन्होंने कहा इस बार पचहत्तर पार’ वालों की ‘नैय्या नही पार’ हो रही है, इसलिए भूपेश बघेल परेशान हैं। इसी परेशानी में वो दूसरों को वोट कटवा कह रहे हैं। यदि इतनी बड़ी संख्या में कांग्रेस-भाजपा को छोड़कर कार्यकर्तागण, पूर्व और वर्तमान पदाधिकारी, विधायकगण हमसे जुड़ रहे हैं, तो इसलिये कि वो भी हमारे चुनावी मुद्दों, बढ़ते जनाधार और जनसमर्थन को देखकर प्रभावित हुए हैं।

Related Articles

Back to top button