साधराम हत्याकांड की एनआईए जांच, सीएम ने की घोषणा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के लालपुर कला गांव में 21 जनवरी रविवार की सुबह साधराम यादव का शव मिला था। वह कवर्धा के एक गौशाला में चरवाहा का काम करता था। घटना के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने उसी दिन हत्याकांड का राजफाश किया था। शनिवार-रविवार की दरमियानी रात आरोपियों ने धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी थी। इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अब NIA जांच की घोषणा की है । कांग्रेस ने इस मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग विधानसभा में की थी, लेकिन सरकार ने यह मांग नहीं मानी थी।
खास बात ये है कि साधराम हत्याकांड में पुलिस ने 6 आरोपियों के खिलाफ 16 UAPA भी जोड़ा गया है । बताया जा रहा है कि गिरफ्तार आरोपियों के ISIS जैसे आतंकी संगठनों से कनेक्शन भी है । छत्तीसगढ़ में झीरम के बाद यह दूसरी घटना है जिसपर NIA जांच करेगी।
कवर्धा शहर के हैं सभी आरोपी
इस मामले के सभी आरोपी कवर्धा शहर के रहने वाले हैं। सुफियान निवासी एकता चौक, इदरीश निवासी वार्ड क्रमांक 05, आदर्श नगर, अयाज निवासी वार्ड क्रमांक 18, बीच पारा व महताब निवासी नवाब मोहल्ला, शेख रफीक उर्फ रिंकु निवासी नवाब मोहल्ला व एक नाबालिग आरोपी हैं। पांच आरोपी कवर्धा के जेल में हैं। नाबालिग को बाल सुधार गृह में रखा गया है



