मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

सर्वे में खुलासाः जनता को खुश करने के मामले में भूपेश बघेल देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री





रायपुर। प्रदेश की जनता को खुश रखने के मामले में भूपेश बघेल देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री हैं। यह जानकारी सर्वे आईएएनएस-सीवोटर ट्रैकर ने सभी स्तरों की एंटी-इनकंबेंसी इंडेक्स ने किया है। इसके अनुसार सीएम भूपेश बघेल के प्रति जनता में नाराजगी का स्तर देश के अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री की तुलना में सबसे कम है। इसके पीछे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की छत्तीसगढ़िया गौरव के ध्वजवाहक के रूप में बनाई गई छवि मददगार साबित हो रही है।

इस सर्वे के अनुसार सीएम भूपेश बघेल के बाद यानी दूसरे नंबर पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल है। सर्वे में दावा किया गया है कि देश में सबसे में एंटी-इनकम्बेंसी छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की है। एजेंसियों के मुताबिक यह देश्व्यापी सर्वे था, जिसमें राज्यों से पता किया गया कि लोग अपने सीएम से कितने खुश या नाराज हैं।

सर्वे में खुशहाली की वजहें भी बताई हैं। इसके मुताबिक राज्य में पिछले एक साल से बेरोजगारी दर देशभर के राज्यों में सबसे कम बनी हुई है। यह लगातार 1 प्रतिशत से नीचे है। राजीव किसान न्याय योजना, गोधन समेत न्याय योजनाओं के जरिए लोगों के खाते में डेढ़ लाख करोड़ रुपए पहुंचाए। इसके अलावा सरकारी अंग्रेजी मीडियम स्कूल योजना और हेल्थ में हाट-बाजार व शहरी क्लीनिक आदि से लोगों को सीधी राहत मिली है।

छत्तीसगढ़ समेत पांच राज्यों में 2023 अंत में विधानसभा चुनाव होंगे। इसके पहले भी राज्य बेरोजगारी दर के मामले में देश में नंबर एक पर आ चुका है। बता दें कि भूपेश सरकार ने राज्य के प्रशासनिक ढांचे में कसावट लाते हुए पिछले पौने चार साल में 6 नए जिलों और 77 से ज्यादा नई तहसीलें और कई अनुविभाग शुरू किए हैं। अब छत्तीसगढ़ में जिले बढ़कर 33, तहसीलें 227 तथा अनुविभाग 108 हो चुके हैं।








Related Articles

Back to top button