सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों से मुठभेड़ - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों से मुठभेड़

दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा के थाना गीदम क्षेत्र अंतर्गत ग्राम इकेली,नेलगोड़ा तुमनार के आसपास जंगल पहाडिय़ों में 10-15 सशस्त्र माओवादियों की उपस्थिति की सूचना थी। उक्त आसूचना के आधार पर आज जि़ला दंतेवाड़ा के डीआरजी बस्तर फाइटर्स द्वारा क्षेत्र में नक्सल गश्त सर्च अभियान चलाया गया। उफनती हुई इन्द्रावती की तेज़धार को अपनी जान की परवाह न करते हुए जवानों ने नदी पार करके इस अभियान को अंजाम दिया। अभियान के दौरान डीआरजी बस्तर फ़ाईटर्स दंतेवाड़ा की टीम पर माओवादियों द्वारा नुक़सान पहुँचाने की नीयत से ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। सुरक्षाबलों द्वारा मोर्चा सम्भाल कर जवाबी कार्यवाही की गई। फ़ायरिंग रुकने पश्चात घटनास्थल की सर्चिंग करने पर एक पुरुष माओवादी का शव हथियार और नक्सल सामग्री सहित बरामद हुआ है। मुठभेड़ उपरांत बरामद माओवादी शव ( जो संभवत: प्लाटून 16 का सदस्य था )की शिनाख्तगी कार्यवाही की जा रही है। इस मुठभेड़ में और भी नक्सलियो के घायल होने की प्रबल संभावना है । समस्त सुरक्षाबल की टीम सुरक्षित है। विस्तृत जानकारी अभियान पूरा होने के बाद पृथक से जारी की जायेगी।

Related Articles

Back to top button