City
शराब घोटाले में अनवर ढेबर को जेल

अदालत ने 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा
रायपुर(realtimes) दो हजार करोड़ के शराब घोटाले के आरोप में ईडी द्वारा गिरफ्तार किए गए रायपुर मेयर एजाज ढेबर के भाई अनवर ढेबर और दूसरे आरोपी नितेश पुरोहित को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
अनवर ढेबर की गिरफ्तारी के बाद ईडी को उससे पूछताछ के लिए दो बार रिमांड मिली थी। रिमांड की अवधि पूरी होने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया था। माना जा रहा है कि आरोपी से पूछताछ का काम पूरा हो चुका है।
इस मामले में स्टेट मार्केटिंग कार्पोरेशन के एमडी एपी त्रिपाठी और भिलाई के शराब कारोबारी त्रिलोक ढिल्लन ईडी की हिरासत में हैं। त्रिपाठी को शराब के अवैध कारोबार तथा ढिल्लन को शराब के पैसों का हवाला करने के आरोप में पकड़ा गया है। कुछ आरोपियों की अचल संपत्ति ईडी ने सीज की है।



