व्हीलचेयर पर संसद पहुंचे मनमोहन सिंह, उपराष्ट्रपति चुनने डाला वोट - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

व्हीलचेयर पर संसद पहुंचे मनमोहन सिंह, उपराष्ट्रपति चुनने डाला वोट

देश के नए उपराष्ट्रपति के निर्वाचन के लिए मतदान चल रहा है। इसमें मुकाबला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ और विपक्ष की संयुक्त उम्मीदवार मार्गरेट अल्वा के बीच है। आंकड़ों के लिहाज से देखा जाए तो पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल धनखड़ की जीत सुनिश्चित लग रही है।

इसी कड़ी में पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस सांसद डॉ मनमोहन सिंह ने संसद में अपना वोट डाला। इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी, केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी अपना वोट डाला। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और अश्विनी वैष्णव ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्षा सोनिया गांधी ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए संसद में वोट डाला।

Related Articles

Back to top button