राष्ट्रपति मुर्मू से विधायक पुरंदर मिश्रा ने की सपत्निक की सौजन्य भेंट - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

राष्ट्रपति मुर्मू से विधायक पुरंदर मिश्रा ने की सपत्निक की सौजन्य भेंट

रायपुर। रायपुर उत्तर के विधायक पुरंदर मिश्रा ने गुरुवार, 4 जनवरी को राष्ट्रपति भवन पहुंचकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से सौजन्य मुलाकात की। इस मौके पर विधायक मिश्रा की पत्नी सरस्वती मिश्रा भी मौजूद रहीं। बतादें कि छत्तीसगढ़ से रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा इन दोनों दिल्ली प्रवास पर है।

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात के पश्चात गुरुवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से उन्होंने सपत्निक राष्ट्रपति भवन पहुंचकर सौजन्य भेंट की। राष्ट्रपति को एक अप्रैल को उत्कल दिवस के अवसर पर रायपुर आने का निमंत्रण भी दिया।

इस मुलाकात के दौरान विधायक मिश्रा ने राष्ट्रपति मुर्मू को भगवान जगन्नाथ के आशीर्वाद स्वरुप गमछा व प्रसादी भेंट की। राष्ट्रपति मुर्मू ने विधायक मिश्रा एवं उनकी पत्नी का आत्मीय अभिनंदन किया। इसके पश्चात पारिवारिक एवं राज्य की व्यवस्थाओं को लेकर सामान्य चर्चाएं हुई।

Related Articles

Back to top button