राम माधव आज साहित्य परब 2022 के आयोजन में होंगे शामिल, पथ संचलन भी - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

राम माधव आज साहित्य परब 2022 के आयोजन में होंगे शामिल, पथ संचलन भी





रायपुर। प्रदेश में पिछले दिन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत आए और चुनावी चर्चा पर बैठक ली। अब इसके बाद संघ की राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य राम माधव भी अब छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। वे दो दिन रायपुर में रहेंगे। इस दौरान पथसंचलन का आयोजन भी होगा।

राम माधव आज राजधानी के जेल रोड स्थित होटल में 20 व 21 नवंबर को साहित्य परब 2022 के आयोजन में शामिल होंगे। राममाधव इसमें मुख्य अतिथि व वक्ता होंगे। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विवि के कुलपति बल्देव भाई शर्मा कार्यक्रम के अध्यक्षता करेंगे। विशिष्ट अतिथि आरएसएस के प्रांत प्रमुख, चिंतक व समाजसेवी डॉ. पूर्णेंदु सक्सेना होंगे।

वहीं रायपुर लिटफेस्ट सोसायटी द्वारा दो दिन के साहित्य परब का आयोजन किया जा रहा है। राजधानी में जेल रोड स्थित एक होटल में इस आयोजन के पहले दिन 20 नवंबर को उद्घाटन सत्र में राममाधव हिस्सा लेंगे। इसके बाद प्रथम सत्र में समकालीन साहित्य में समाज व संस्कृति और दूसरे सत्र में छत्तीसगढ़ में साहित्यिक प्रयोग धर्मिता पर मंथन होगा।








Related Articles

Back to top button