राजधानी के देवेंद्र नगर में एसी फटने से दो लोगों की मौत, आगजनी से मचा हड़कंप - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

राजधानी के देवेंद्र नगर में एसी फटने से दो लोगों की मौत, आगजनी से मचा हड़कंप

रायपुर।

शहर के देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र के सेक्टर वन में ऑटोमेशन आर्ट ऑफिस का एसी फटने से दो लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में आग लगने से इलाके में
हड़कंप मच गया। सूचना पर मौके पर पुलिस के आलाधिकारी पहुंचे। तत्काल घटना की सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई।

सूचना पर पहुंची फायर विभाग की टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में ऑटोमेंशन आर्ट के संचालक आरिफ मसूद खान और एक महिला की मौत हुई है। दोनों को गंभीर स्थिति में अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Related Articles

Back to top button