मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति से टेलीफोन पर बातचीत की - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति से टेलीफोन पर बातचीत की

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ईरान इजरायल संघर्ष में अमेरिका के हमले के बाद रविवार की दोपहर ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान से टेलीफोन पर बात की और संघर्ष के बढ़ने पर चिंता जताने के साथ ही सभी पक्षों से संवाद एवं कूटनीति से समाधान खोजे जाने पर बल दिया।

 मोदी ने एक्स पर पोस्ट में यह जानकारी देते हुए कहा, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पजशकियान से बात की। हमने वर्तमान स्थिति के बारे में विस्तार से चर्चा की। हाल की वृद्धि पर गहरी चिंता व्यक्त की। प्रधानमंत्री ने कहा, क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा और स्थिरता को शीघ्र बहाल करने के लिए तत्काल तनाव कम करने, संवाद एवं कूटनीति के हमारे आह्वान को दोहराया।

Related Articles

Back to top button