मुख्यमंत्री ने संयुक्त राष्ट्र दिवस की दी बधाई... - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

मुख्यमंत्री ने संयुक्त राष्ट्र दिवस की दी बधाई…

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने संयुक्त राष्ट्र दिवस के अवसर पर बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि लोगों को संयुक्त राष्ट्र संघ के उद्देश्यों और उपलब्धियों की जानकारी देने के लिए प्रत्येक वर्ष 24 अक्टूबर को पूरे विश्व में संयुक्त राष्ट्र दिवस मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र संघ का उद्देश्य विश्व के शांतिपूर्ण और समृद्ध भविष्य के लिए सभी देशों और लोगों के हित में अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि विश्व के देशों के मध्य शांति, समन्वय और सहयोग सुनिश्चित करने में संयुक्त राष्ट्र संघ का महत्वपूर्ण योगदान है।

Related Articles

Back to top button