माथुर बोले- पहले कांग्रेस की कुंडली दिखाएं - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

माथुर बोले- पहले कांग्रेस की कुंडली दिखाएं

रायपुर(realtimes) कांग्रेस के सांसद प्रमोद तिवारी द्वारा भाजपा की कुंडली दिखाने वाले बयान पर भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने कहा, कांग्रेस की कुंडली पहले दिखाएं, उनकी कुंडली की क्या स्थिति है। वह पहले जाने लें। भाजपा की चिंता करने की उनको जरूरत नहीं है।बस्तर दौरे के लिए रायपुर पहुंचे ओम माथुर ने एयरपोर्ट पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए मिशन 65 को लेकर कहा, मिशन 65 के लिए अभी समय है। उसे बाद में तय करेंगे। इस समय तो दौरा चल रहा है। बस्तर दौरे को लेकर कहा, बस्तर में कल से बैठकों का दौर शुरू होगा। मैं दौरा करता रहा हूं, और लगातार दौरे करूंगा। मेरा मूल काम संगठन को खड़ा करना है। बस्तर में हर विधानसभा की बैठक भी लूंगा, जिलाें की बैठक होगी। बूथ स्तर की भी समीक्षा करूंगा। भाजपा चुनाव जीतने के लिए पूरी ताकत लगाएगी और पूर्ण बहुमत से चुनाव जीतेगी।
पूरी दुनिया केंद्र के 9 साल याद कर रही
कांग्रेस के 9 सवालों पर श्री माथुर ने कहा, पूरी दुनिया केंद्र सरकार के 9 साल को याद कर रही है। 9 सालों में भारत में हर क्षेत्र में विकास किया है। अमेरिका के राष्ट्रपति को भी कहना पड़ा है कि रूस और यूक्रेन के बीच कोई शांति ला सकता है, तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। हिंदुस्तान पुनः विश्वगुरु बनने की ओर आगे बढ़ रहा है।

Related Articles

Back to top button