महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री फडणवीस के ऑफिस में घुसी महिला, नेमप्लेट उखाड़ कर जमकर किया हंगामा - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
national

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री फडणवीस के ऑफिस में घुसी महिला, नेमप्लेट उखाड़ कर जमकर किया हंगामा

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस के ऑफिस के बाहर एक अज्ञात महिला ने हंगामा किया और जमकर तोड़फोड़ की। वहीं महिला इतने गुस्से में थी कि उसने फडणवीस के नेमप्लेट को उतारकर फेंक दिया।

जानकारी के अनुसार हंगामा करने वाली महिला बिना पास के ही मंत्रालय में दाखिल हो गई थी। हालांकि हंगामा करने वाली महिला वहां पर तोड़फोड़ करने के बाद आराम से निकल गई। जानकारी मिलने के बाद पुलिस आरोपी महिला की तलाश में जुट गई है। राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का ऑफिस मंत्रालय में छठी मंजिल पर है। महिला ने डिप्टी सीएम के ऑफिस में घुसकर जमकर हंगामा किया। नेमप्लेट उखाड़ने के बाद वह वहीं ऑफिस में घुस गई और चिल्लाने लगी। वहां जो गमले रखे हुए थे उसमें से कुछ गमलों को भी तोड़ दिया।

वहीं अब इस घटना के बाद प्रदेश की सियासत में चर्चा भी शुरू हो गई है कि जब मंत्रालय में उपमुख्यमंत्री का ऑफिस ही सुरक्षित नहीं है तो बाकी जगहों का क्या हाल होगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button