महंगाई राेकने के लिए उठा रहे हैं कदम : सीतारमण - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
business

महंगाई राेकने के लिए उठा रहे हैं कदम : सीतारमण

नयी दिल्ली, 2 अगस्त (एजेंसी)

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को राज्यसभा में कहा कि सरकार बढ़ती महंगाई पर काबू पाने के लिए सभी जरूरी कदम उठा रही है। इस संबंध में अल्पकालिक चर्चा का जवाब देते हुए सीतारमण ने कहा कि कीमतों में वृद्धि की बात से कोई इनकार नहीं कर रहा है। सरकार मुद्रास्फीति से निपटने के लिए जमीनी जानकारी के आधार पर, लक्षित दृष्टिकोण के साथ काम कर रही है। वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार एवं रिजर्व बैंक मुद्रास्फीति को छह प्रतिशत से नीचे लाने के लिए हरसंभव कदम उठा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि सरकार ने आरबीआई को खुदरा महंगाई दर 2 से 6 प्रतिशत के दायरे में रहने की जिम्मेदारी दी हुई है।

Related Articles

Back to top button