
मध्य प्रदेश में नगर निकाय चुनाव के नतीजे सत्ताधारी पार्टी बीजेपी के लिए टेंशन बढ़ाने वाली है। इस बार बीजेपी के कई पुराने किले ढह गए हैं। कई बड़े नेता और केंद्रीय मंत्री के गढ़ में बीजेपी को हार मिली है। पिछली बार प्रदेश की सभी 16 नगर निगमों में कब्जा करने वाली बीजेपी को इस बार तगड़ा झटका लगा है।
दूसरे चरण के चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस के खाते में दो-दो महापौर आए हैं, वहीं एक स्थान पर बीजेपी की बागी उम्मीदवार ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर जीत दर्ज की है। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के संसदीय क्षेत्र मुरैना में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा है। राज्य में दूसरे चरण के चुनाव की 43 जिलों के 214 नगरीय निकाय में चुनाव हुए थे, इनमें मतगणना पांच नगरपालिक निगम, 40 नगरपालिका परिषद और 169 नगर परिषद शामिल है।



