मंत्री अकबर ने स्व-सहायता समूह झलमला को बकरी पालन के लिए दिए 10 लाख - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

मंत्री अकबर ने स्व-सहायता समूह झलमला को बकरी पालन के लिए दिए 10 लाख

दो हितग्राही को 5-5 हजार बम्बूसा बालकोवा (बॉस) पौधा का किया वितरण

कवर्धा(realtimes) प्रदेश के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर 15 अगस्त के दिन अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान विश्राम भवन कवर्धा में चक्रीय निधि से देवडोंगरा स्व-सहायता समूह झलमला को बकरी पालन के लिए 10 लाख रूपए का लोन प्रदाय किया।

मंत्री श्री अकबर ने हितग्राही भरत धुर्वे, सलगी एवं हनतू मरकाम को 5-5 हजार बम्बूसा बालकोवा (बॉस) पौधा का वितरण किया।

उन्होंने हितग्राही रोशन शर्मा, महराजपुर को 7 हजार एवं चंद्रायन हॉस्पिटल कवर्धा को 5 हजार टिसू कल्चर सागौन पौधा का वितरण किया।

इस दौरान वनमण्डलाधिकारी चूड़ामणि सिंह (भा.व.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मनिषा ठाकुर रावटे, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कवर्धा विनय सोनी तथा हितग्राहीगणों के साथ-साथ स्थानीय जनप्रतिनिधिगण एवं आम नागरिक उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button