मंत्री अकबर के समक्ष 14 भाजपा कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

मंत्री अकबर के समक्ष 14 भाजपा कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का हाथ

मंत्री अकबर ने सभी को तिरंगा गमछा पहनाकर कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया

कवर्धा(realtimes) प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं कवर्धा विधायक पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर के कार्य शैली से प्रभावित होकर एवं क्षेत्रों में अनेक विकास कार्यों को देखते हुए, भारतीय जनता पार्टी के 14 वरिष्ठ कार्यकर्ता भाजपा को छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए l श्री अकबर के शासकीय कार्यालय रायपुर शंकर नगर पहुंचकर बोड़ला विकासखंड ग्राम झण्डी के धरमु साहू, रामावतार साहू, एवं ग्राम बांधा के सालिक बैगा,कुंवारू गोंड ( पंच ),संतु गोंड,मनीराम गोंड,बीपत गोंड,निर्भय गोंड,श्यामू गोंड, नंकू गोंड,सुखदेव गोंड सभी कांग्रेस पार्टी की सदस्यता लिया l इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित कीरोत साहू एवं अन्य कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे l

Related Articles

Back to top button