भारत ने महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में थाईलैंड को 7-1 से हराया - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
Top News

भारत ने महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी में थाईलैंड को 7-1 से हराया

संगीता कुमारी की हैट्रिक की मदद से भारत ने महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के अपने शुरुआती मैच में शुक्रवार को यहां थाईलैंड को 7-1 से पराजित किया। भारत की तरफ से संगीता (29वें, 45वें, 45वें मिनट), मोनिका (7वें), सलीमा टेटे (15वें), दीपिका (40वें) और लालरेम्सियामी (52वें मिनट) ने गोल किए। थाईलैंड की ओर से एकमात्र गोल सुपांसा सामांसो ने 22वें मिनट में किया। भारतीय टीम अपने अगले मैच में शनिवार को मलयेशिया का सामना करेगी।

Related Articles

Back to top button