8 को छत्तीसगढ़ आएगी राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

8 को छत्तीसगढ़ आएगी राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा

“सचिन पायलेट, दीपक बैज,चरणदास महंत ,भुपेश बघेल ने लिया रुटमैप का जायजा “

रायगढ। जिला कांग्रेस भवन रायगढ़ में आज देश व प्रदेश के कद्दावर नेताओं की राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर एक अहम बैठक हुई।
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 8 फरवरी को छत्तीसगढ़ प्रवेश होने जा रहा है और यह यात्रा छत्तीसगढ़ के पूर्वी सीमांचल जिले रायगढ़ से प्रवेश करेगी जिस बाबत प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने क़द्दावर नेताओं को जो जिम्मेदारी सौंपी है. ततसंबंध में रोड मैप जारी किया गया है व जिला समन्वयकों के साथ ही प्रभारियों की भी नियुक्ति की गई है।


कार्यक्रम का सुचारू संचालन व सफल बनाने रूप रेखा तैयार करने हेतु कांग्रेस भवन रायगढ़ में आज यह अहम बैठक हुई जिसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ संगठन प्रभारी आदरणीय श्री सचिन पायलट प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष आदरणीय श्री दीपक बैज पुर्व मुख्यमंत्री आदरणीय भुपेश बघेल जी नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत चंदन यादव राष्ट्रीय सचिव सह प्रभारी प्रदेश, छत्तीसगढ़ कांग्रेस चिकित्सक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष राकेश गुप्ता,खरसिया विधायक उमेश पटेल लालजीत राठिया धरमजयगढ़ विधायक,विद्यावती सिदार लैलूंगा विधायक,उत्तरी जांगड़े सारंगढ़ विधायक, माननीय महापौर जानकी काटजू,अनिल अग्रवाल पर्यवेक्षक भारत जोड़ो न्याय यात्रा ,युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा, प्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारीगण रायगढ संसदीय क्षेत्र के वर्तमान व पूर्व मंत्री एवं विधायकगण व पूर्व सांसद सदस्यों की उपस्थिति रही। भुपेश बघेल ने बड़ी संख्या में कांग्रेस भवन रायगढ़ में पधारे उत्साहित कांग्रेसजनों की गर्मजोशी की मौजूदगी में संबोधित किया एवं कहा कि इस जोश को और ऐतिहासिक बनाना होगा जब राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 8 फरवरी को कला संस्कृति की नगरी रायगढ़ से छत्तीसगढ़ की भूमि पर रायगढ पहुँचेगी उन्होंने रोड मैप की जानकारी दी साथ ही व्यवस्था में लगे प्रभारी व कांग्रेसजनों को दिशानिर्देश भी दिए राजीव न्याय यात्रा के रायगढ़ जिले के समन्वयक खरसिया विधायक उमेश पटेल ने राष्ट्रीय सचिव व छत्तीसगढ़ प्रभारी माननीय सचिन पायलेट का पुष्पहार से स्वागत कर स्वागत भाषण दिया बैठक को संबोधित किया एवं कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आव्हान किया।
सभी अतिथियों का जिला कांग्रेस अध्यक्ष द्वय अरुण मालाकर,एवं अनिल शुक्ला ने माल्यर्पण कर स्वागत किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने सचिन पायलेट व मंचस्थ अतिथियों का स्वागत करते हुए संबोधन दिया एवं कहा कि राहुल गांधी जी के नेतृत्व में मणिपुर से मुम्बई तक कि यह न्याय यात्रा 8 फरवरी को रायगढ पहुंचेगी और सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का ये जोश जो मैं आज देख रहा हूँ उस जोश को और अधिक शक्ति के साथ भारत जोड़ो न्याय यात्रा जब रायगढ़ की सड़कों पर चलेगी तो उसकी गूंज दिल्ली में बैठी सरकार के कानों पर पहुंचे यद्यपि डबल इंजन की सरकार को यात्रा की सफलता हजम नहीं हो रही इसलिए वह यात्रा को बाधित करने के प्रयास में लगी रहती है लेकिन विरोधियों के यह मंसूबो से यह न्याय यात्रा से न डरेगी न रुकेगी। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलेट ने कहा मैं रायगढ़ प्रवास पर कांग्रेसजनों के अभूतपूर्व स्वागत व उत्साह से स्वयं को गर्वित महसूस कर रहा हूँ उन्होंने सभी उपस्थित कांग्रेस सदस्यों को यात्रा की सफलता हेतु मार्गदर्शन दिया व यात्रा के उद्देश्यों की जानकारी दी।
राहुल जी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के साथ ही 2024 के लोकसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं में उत्साह फूंकने और ऊर्जा के संचार करने की कोशिश नहीं है अपितु जन जागृति है जिससे देश में व्याप्त नफरत के माहौल को बदलना व महिलाओं युवाओं किसान मजदूर व्यवसायियों के साथ ही हर वर्ग के साथ न्याय हो इस उद्देश्य को लेकर यह यात्रा चल रही है जिससे लोग जुड़ रहे हैं और हर वर्ग के लोग यात्रा के दौरान उनसे मिलकर अपनी बात रख रहे हैं।
भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर आभार भाषण में नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महन्त ने कहा भारत जोड़ो न्याय यात्रा देश के नागरिकों के लिए सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक पहलुओं को आगे बढ़ाने को प्राथमिकता देगी।
भारत जोड़ो न्याय यात्रा का नारा (टैगलाइन) है न्याय का हक मिलने तक (“जब तक हमें न्याय का अधिकार नहीं मिल जाता”)।
भारत जोड़ो न्याय यात्रा का रोड मैप व प्रभार-
भारत जोड़ो न्याय यात्रा छत्तीसगढ़ में फरवरी के प्रथम सप्ताह में प्रवेश करेगी। यह यात्रा ओडिशा से होते हुए रायगढ़ आएगी। यह यात्रा छत्तीसगढ़ में 5 दिन रहेगी और 7 जिलों से होकर गुजरेगी। इस हिसाब से यात्रा का पूरा रोड मैप तैयार कर लिया गया है। इसके बाद कांग्रेस ने इस यात्रा को सफल बनाने के लिए प्रदेश स्तर पर 11 अलग-अलग समितियां गठित की है। इसके साथ यात्रा की व्यवस्था बनाने के लिए संबंधित जिलों के वरिष्ठ नेताओं की भी एक टीम तैयार की है।

Related Articles

Back to top button