भाजपा भी पदयात्रा की राह पर, पीएम आवास पर हर विधानसभा में होगा आयोजन - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

भाजपा भी पदयात्रा की राह पर, पीएम आवास पर हर विधानसभा में होगा आयोजन

रायपुर. देश में जहां राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा चल रही है, वहीं अब 26 जनवरी से राज्य में कांग्रेस की हाथ से हाथ जाेड़ाे यात्रा प्रारंभ हाेगी। भाजपा ने भी इसके तोड़ के रूप पूरे राज्य में पदयात्रा करने की तैयारी की है। भाजपा प्रदेश संगठन ने प्रधानमंत्री आवास योजना को एक बड़ा मुद्दा बनाकर इस पर प्रदेश सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है। इसको लेकर पंचायत से लेकर जिला, विधानसभा और अंत में एक राज्य स्तर पर आंदोलन होना है। इसी बीच विधानसभाओं में पदयात्रा करने की भी योजना बनाई गई है। इसमें सभी बड़े नेता पदयात्रा में शामिल होंगे। दो से तीन दिनों की यात्रा को अंतिम रूप सरगुजा में 20 और 21 जनवरी को होने वाली प्रदेश कार्यसमिति में दिया जाएगा। इसी के साथ तय होगा कि कहां की यात्रा में कौन से बड़े नेता जाएंगे।भाजपा हर पंचायत में विधानसभा के दौरे में इस समय मकानों से वंचित लाखों हितग्राहियों से मुलाकात करके उनके फार्म भरवाया जा रहा है। अब तक छह हजार पंचायतों तक पहुंचकर करीब चार लाख आवेदन भरवाए गए हैं। अभी चार हजार पंचायतों तक पहुंचना बाकी है। इसी के साथ 24 विधानसभाओं का दौरा भी बचा है। 66 विधानसभाओं का दौरा पूरा हो गया है।
पदयात्रा में शामिल होंगे बड़े नेता
पदयात्रा के प्रभारी बनाए गए प्रदेश के महामंत्री विजय शर्मा के मुताबिक पदयात्रा को लेकर तैयारी चल रही है। इसको अंतिम रूप सरगुजा की कार्यसमिति में दिया जाएगा, लेकिन हर विधानसभा में होने वाली पदयात्रा का रूप बड़ा होगा। इसमें स्थानीय नेताओं के साथ ही प्रदेश के बड़े नेता भी शामिल होंगे। विधानसभा के स्वरूप के हिसाब से यात्रा दो से तीन दिनों की होगी। इस यात्रा के बाद ही राज्य स्तर का बड़ा आंदोलन किया जाएगा। अभी तो आधी पंचायतों के साथ करीब दो दर्जन विधानसभाओं का दौरा बचा है।

Related Articles

Back to top button