भरोसे के सम्मेलन में बरसेगा धन, पाटन में किसान,मजदूरों को मिलेंगे 2000 करोड़ रुपए - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

भरोसे के सम्मेलन में बरसेगा धन, पाटन में किसान,मजदूरों को मिलेंगे 2000 करोड़ रुपए

मुख्यमंत्री भूपेश राशि करेंगे जारी

रायपुर(realtimes)  पूर्व प्रधानमंत्री स्व.राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर दुर्ग जिले के पाटन विधानसभा क्षेत्र में आयोजित भरोसे के सम्मेलन में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल राज्य सरकार की योजनाओं के तहत हितग्राहियों को दो हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि बांटेंगे। इस कार्यक्रम में राज्य सरकार के मंत्रियों के अलावा कई अन्य विशिष्ट लोग शामिल होंगे। कार्यक्रम के दाैरान किसान सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में एक लाख से अधिक किसानों और ग्रामीणों के शामिल होने की संभावना है। 

इन योजनाओं के तहत दी जाएगी इतनी राशि

1. गोधन न्याय योजना के तहत गोबर विक्रेताओं, गौठान समितियों एवं महिला समूहों को प्रदाय की जाने वाली राशि 13.57 करोड़ रूपए अवधि 01 मई से 15 मई

2. राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत 24.53 लाख किसानों को वित्तीय वर्ष 2023-24 में प्रदाय की जाने वाली प्रथम किश्त की राशि 1894.93 करोड़ रूपए 

3. राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत 5,63,576 हितग्राहियों को वित्तीय वर्ष 2023-24 में प्रदाय की जाने वाली प्रथम किश्त की राशि 112.71 करोड़ रूपए 

4. 3085 राजीव युवा मितान क्लबों को 7.71 करोड़ रूपए की राशि 

     इस प्रकार 21 मई को माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा उक्त योजनाओं के तहत हितग्राहियों एवं युवा मितान क्लबों को कुल 2028.92 करोड़ रूपए का वितरण किया जाएगा। 

     इसके अतिरिक्त महात्मा गांधी उद्यानिकी विश्वविद्यालय सांकरा पाटन जिला दुर्ग के शैक्षणिक भवन, संचालनालय भवन, प्रशासनिक भवन, छात्रावास सहित अन्य भवनों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया जाएगा। जिसकी लागत 119 करोड़ 90 लाख 77 हजार रूपए हैं। 

सम्मेलन में नहीं आएंगे राहुल और खड़गे  

पाटन में होने वाले भरोसे के सम्मेलन में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और वर्तमान अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे नहीं आएंगे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खुद बताया कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार के मंत्रिमंडल काे लेकर होने वाली बैठक की वजह उनका आना संभव नहीं है।  

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज पाटन के कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर चर्चा की। इस सम्मेलन में राजीव गांधी किसान न्याय योजना की पहली किस्त किसानों के खातों में दी जाएगी। वहीं उद्यानिकी महाविद्यालय के नए भवन का शिलान्यास भी इस सम्मेलन के माध्यम से किया जाएगा.

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस बैठक के दौरान कर्नाटक चुनाव में मिली जीत को लेकर बयान दिया। उन्होंने कहा कि कर्नाटक की जीत से साबित हो चुका है कि बजरंगबली किन के साथ हैं.। बजरंगबली ने अत्याचार और अन्याईयों के साथ नहीं दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं से आमजन और गरीबों को लाभ मिला है। वहीं केंद्र सरकार ने हर बार इन योजनाओं पर अड़ंगा लगाने का कार्य किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभा के माध्यम से जिले के कार्यकर्ताओं को सम्मेलन में भारी संख्या में उपस्थित होने की अपील की।

Related Articles

Back to top button