प्लाइवुड फैक्ट्री में लगी भीषण आग, भारी नुकसान की आशंका

रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला इंडस्ट्रियल क्षेत्र स्थित एक प्लाइवुड फैक्ट्री में रविवार देर शाम भीषण आग लग गई। घटना के कारण इलाके में हड़ंकप मच गया है। घटना की सूचना के बाद दमकल की चार गाड़ियां आग बुझाने में जुट गई है। आग से किसी प्रकार की दुर्घटना व जनहानि की सूचना नहीं है। वहीं भारी नुकसान की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार उरला थाना क्षेत्र अंतर्गत भीमसरिया प्लाइवुड कंपनी की फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। आग लगने के कारण फैक्ट्री से उठ रहे धुंए की लपटें दूर तक देखी जा सकती है। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। सूचना पर उरला पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और दमकल की चार वाहन आग बुझानें में जुटी है। वहीं कर्मचारियों का कहना है कि कंपनी को भारी नुकसान हुआ है। फिलहाल आग से नुकसान का आकलन अभी तक नहीं हो सका है। पुलिस का कहना है कि आग बुझने के बाद ही नुकसान का आकलन किया जा सकता है।



