State
प्रयागराज से दुर्ग जा रही बस में लगी आग..यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया बाहर, बस जलकर खाक..

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। मनीष ट्रेवल्स की बस प्रयागराज से दुर्ग जा रही स्लीपर बस में आग लग गई। ब्रेक से चिंगारी निकलने के बाद पिछले टायर में आग लगने से पूरी बस देखते ही देखते धू-धूकर जल गई। घटना बांधामुड़ा इलाके में देर रात 3 बजे के आसपास हुई।
मिली जानकारी के अनुसार, हादसे के समय बस में करीब 70 यात्री सवार थे। समय रहते उसमें सवार सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बताया जा रहा है कि बस के चालक को किसी अन्य वाहन के चालक ने बताया कि पिछले टायर से कुछ चिंगारी निकल रही है। ब्रेक शू के गर्म हो जाने के कारण ये आग बस के टायर में लगी। बस पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। उसी के बाद ये हादसा हुआ।



