प्रधानमंत्री सूर्य घर मुक्त बिजली योजना के तहत धमतरी में 193 हितग्राही हो रहे लाभान्वित - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुक्त बिजली योजना के तहत धमतरी में 193 हितग्राही हो रहे लाभान्वित

धमतरी। नगर पालिक निगम धमतरी क्षेत्र में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुक्त बिजली योजना के तहत सौर ऊर्जा को अपनाने की दिशा में नागरिकों का रुझान तेजी से बढ़ रहा है। अब तक कुल 193 हितग्राही इस योजना का लाभ लेते हुए अपने घरों में सोलर पैनल स्थापित कर नि:शुल्क बिजली का उपयोग कर रहे हैं।

निगम क्षेत्र के विभिन्न 40 वार्डों सहित प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत बने आवासों के लाभार्थी भी इस योजना से जुड़ चुके हैं। सोलर पैनल लगाने से उन्हें बिजली बिल में राहत मिलने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान देने का अवसर मिल रहा है।

केंद्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत सोलर पैनल स्थापना पर 45 हजार रुपये से लेकर 1 लाख 8 हजार रुपये तक की सब्सिडी प्रदान की जा रही है। निगम अधिकारियों के अनुसार शहरवासियों में इस योजना को लेकर जागरूकता लगातार बढ़ रही है और अधिक लोग सौर ऊर्जा को अपनाने के लिए आगे आ रहे हैं। निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे प्रधानमंत्री सूर्य घर मुक्त बिजली योजना का लाभ उठाएं, जिससे न केवल घरेलू बिजली खर्च में कमी आएगी बल्कि स्वच्छ ऊर्जा के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों को भी बल मिलेगा।

Related Articles

Back to top button