न्यू लाईफ नर्सिंग में मना गणतंत्र दिवस ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

न्यू लाईफ नर्सिंग में मना गणतंत्र दिवस ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित

बैकुंठपुर
”न्यू लाईफ” हेल्थ एंड एजुकेशन सोसायटी द्वारा संचालित ”न्यू लाईफ” इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग, बैकुण्ठपुर में दिनांक 26.01.2023 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर सुबह 8 बजे ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर कार्यक्रम की शुरूवात माॅ सरस्वती, भारत माता एंव देष के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एंव दीप प्रज्जवलित से हुआ। नर्सिंग संस्था में अध्ययनरत बी.एस.सी., जीएनएम के विद्यार्थियों एवं स्टाॅफ की उपस्थिति में संस्था प्रमुख डाॅ राकेश कुमार शर्मा एवं डाॅ प्रिंस जायसवाल के द्वारा ध्वजारोहण कर समस्त स्टाॅफ एवं विद्यार्थियों के द्वारा राष्ट्रगान एंव झंडा गीत गाया गया। अतिथि डाॅ राकेष कुमार शर्मा एवं डाॅ. प्रिंस जायसवाल ने अपने उद्बोधन में गणतंत्र दिवस के महत्व एंव देष के प्रति भारतीय नागरिक के कर्तव्यों पर प्रकाष डाला साथ ही स्वास्थ्य एंव स्वच्छता को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। उक्त कार्यक्रम में संस्था के प्राचार्य, डाॅ. अंजना सैमुअल एवं समस्त स्टाॅफ उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button