नारायणपुर में सुरक्षाबलों - नक्सली में मुठभेड़, मैदान छोड़कर भागे नक्सली - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
State

नारायणपुर में सुरक्षाबलों – नक्सली में मुठभेड़, मैदान छोड़कर भागे नक्सली

नारायणपुर

छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा-नारायणपुर जिले की सरहद में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। दोनों तरफ से जमकर गोलीबारी हुई है। हालांकि, इस मुठभेड़ में जवानों को भारी पड़ता देख माओवादी जंगल की आड़ लेकर भाग निकले हैं।

घटना स्थल की सर्चिंग के दौरान जवानों ने 2 नग जिंदा बम भी बरामद किया है। जिसे मौके पर निष्क्रिय कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि नक्सली किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। हालांकि, माओवादियों ने उनके सारे मंसूबों को नाकाम कर दिया है।

सुरक्षाबलों ने प्राप्त इनपुट के आधार पर जंगल में छिपे नक्सलियों का घेराव किया। जिसके बाद दोनों तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई। जंगल का फायदा उठाकर कवर फायर करते हुए नक्सली भागने में कामयाब रहे। पीछे करते हुए जंगल में घुसे जवानों ने मौके से 2 IED ब्लास्ट और संदिग्ध सामान बरामद किया। IED बरामद होने के तुरंत बाद सुरक्षाबलों ने इसे डिफ्यूज कर दिया।

सर्च ऑपरेशन की अगुआई करने वेले अधिकारी ने बताया कि मौके से बरामद किए गए हथियारों को जब्त कर लिया गया है। IED एक्टिव थे और उन्हें तुरंत डिफ्यूज कर दिया गया। सर्च ऑपरेशन जारी है। DRG और ITBP की टीम के संयुक्त अभियान में किसी जवान को कोई नुकसान नहीं हुआ है।  

इधर सुकमा जिले में भी पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। अलग –अलग घटनाओं में शामिल कुल 16 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। इनमें एक लाख से लेकर 8 लाख रुपए तक के माओवादी शामिल हैं। पुलिस ने दावा किया है कि पूछताछ में इनसे कई बड़े खुलासे हो सकते सकते हैं।

Related Articles

Back to top button