नगर निगम के चुनावी रण में कूदे बस्तर सांसद महेश कश्यप - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
City

नगर निगम के चुनावी रण में कूदे बस्तर सांसद महेश कश्यप

0  दिल्ली से लौटते ही सांसद महेश कश्यप हुए सक्रिय 

जगदलपुर। बस्तर सांसद महेश कश्यप दिल्ली से लौटते ही जगदलपुर नगर निगम की चुनावी रणभूमि में कूद गए हैं। उन्होंने आज संजय गांधी व जवाहर नगर वार्ड में महापौर प्रत्याशी सहित पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में मोर्चा सम्हाल लिया है। सांसद महेश कश्यप नेबुधवार को महापौर प्रत्याशी संजय पांडे और दोनों वार्डों के पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में धुआंधार प्रचार किया।
दिल्ली प्रवास से जगदलपुर लौटते ही आज बस्तर सांसद महेश कश्यप ने जगदलपुर शहर के जवाहर नगर वार्ड क्रमांक 24 में पहुंचकर भाजपा के महापौर प्रत्याशी संजय पांडे व जवाहर नगर वार्ड से पार्षद प्रत्याशी बलराम विश्वकर्मा के पक्ष में प्रचार करते हुए भाजपा को वोट देने की अपील की। उन्होंने संजय गांधी वार्ड में भी मेयर और पार्षद प्रत्याशियों का प्रचार किया। लोगों से प्रत्यक्ष भेंटकर सांसद महेश कश्यप ने केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की विष्णु देव साय सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराते हुए ट्रिपल इंजन वाली सरकार बनाने और जगदलपुर में विकास की गंगा बहाने के लिए योगदान की अपील लोगों से की। सांसद श्री कश्यप के भी मैदान पर आ जाने से संजय पांडे समेत सभी भाजपा पार्षद प्रत्याशियों की ताकत में इजाफा हुआ है।

Related Articles

Back to top button