देश में कोयला संकट के लिए CM बघेल ने मोदी सरकार को ठहराया जिम्मेदार, कहा- केंद्र में बैठे लोग नहीं चला सकते सरकार - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
nationalTop News

देश में कोयला संकट के लिए CM बघेल ने मोदी सरकार को ठहराया जिम्मेदार, कहा- केंद्र में बैठे लोग नहीं चला सकते सरकार

छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने खाद की कमी, छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 18 ट्रेन रद्द होने पर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों के लिए खाद की आपूर्ति नहीं कर रही है, जिसकी वजह से 75% खाद ही मिल पाया है। जितना हमने डिमांड किया है। उतनी मात्रा में खाद उपलब्ध नहीं कराई गई है। हमारे अधिकारी लगातार लगे हुए हैं कि खाद की आपूर्ति पूरी हो, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है।

आपको बता दें, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भातृसंघ के संस्थापक सदस्य, पूर्व सांसद स्व. रामाधार कश्यप की पुण्यतिथि पर शामिल होने के लिए बिलासपुर पहुंचे थे। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि एक तरफ पेट्रोल डीजल के बढ़ती कीमत और दूसरी तरफ ट्रेने रद्द कर आम जनता के लिए सस्ते यातायात के माध्यम को बंद करके आम जनता के जेब पर डाका डालने का काम सरकार कर रही है। बघेल ने आगे कहा कि केंद्र में बैठे लोग सरकार नहीं चला सकते। वे ट्रेन नहीं चला सकते, बिजली संयंत्रों को कोयला नहीं दे सकते, युवाओं को रोजगार नहीं दे सकते, इसलिए वे अग्निपथ योजना लेकर आए। केंद्र सिर्फ जरूरी चीजों के दाम बढ़ा रहा है, उन्होंने देश में कोयले का संकट पैदा किया है।

Related Articles

Back to top button