दिल्ली में मंकीपॉक्स ने पसारे पैर! 24 घंटे में दो मामलों की पुष्टि से मचा हड़ंकप, नाइजीरियाई शख्स हुआ संक्रमित - realtimes
मौसम डेटा स्रोत: रायपुर मौसम
nationalTop News

दिल्ली में मंकीपॉक्स ने पसारे पैर! 24 घंटे में दो मामलों की पुष्टि से मचा हड़ंकप, नाइजीरियाई शख्स हुआ संक्रमित

देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामलों के बीच अब मंकीपॉक्स ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। पिछले 24 घंटे में मंकीपॉक्स के दो मामले सामने आने के बाद से हड़कंप मचा हुआ है। आपको बता दें, बीती रात एक नाइजीरियाई शख्स मंकीपॉक्स से संक्रमित हुआ था, उसके कुछ ही घंटे बाद एक नए मामले की पुष्टि हुई है।

दिल्ली में मंकीपॉक्स का ये तीसरा केस है। नाइजीरिया का एक और शख्स मंकीपॉक्स वायरस से संक्रमित पाया गया है। न्यूज एजेंसी ANI के आधिकारिक सूत्रों के हवाले से इसकी जानकारी दी है। इससे पहले सोमवार को भी 35 साल का एक नाइजारियाई शख्स की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। देश में यह मंकीपॉक्स का 8वां केस है।

Related Articles

Back to top button