डिजिटल अरेस्ट कर 28 लाख की साइबर ठगी के तीन आराेपित गिरफ्तार

दंतेवाड़ा। जिले में डिजिटल अरेस्ट कर 28 लाख की साइबर ठगी के मामले में गुजरात से 3 आराेपिताें को गिरफ्तार कर शुक्रवार काे जेल भेज दिया गया। तकनीकी शाखा दंतेवाड़ा नोडल अधिकारी ठाकुर गौरव सिंह के नेतृत्व में फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन एनालिसिस एवं साइबर फॉरेंसिक टूल्स उपयोग कर आरोपिताें काे टीम गठित कर उन्हें गुजरात के जामनगर से दबाेचा गया। किरन्दुल थाना प्रभारी विमल रॉय ने बताया कि किरंदुल निवासी एनएमडीसी कर्मचारी को 30 मई काे प्रार्थी के मोबाईल पर व्हाटसप काल कर एक व्यक्ति ने मुंबई में आपके नाम से एक बैंक अकाउंट खाेला गया है। इसमें अवैध लेन-देन किया गया है, जिस पर मुंबई में आपके विरूद्ध मनी लांड्रिंग का केस दर्ज कर एफआईआर हुआ है। आरोपी द्वारा अपने एक साथी को व्हाटसप में कनेक्ट कर प्रार्थी को इस मामले में सेटलमेंट करने के लिए 28 लाख का ट्रांसफर करने को कहा गया। प्रार्थी आरोपित की बातों से डरकर आरोपित के खाता में 28 लाख रूपये ट्रांसफर कर दिया। बाद में प्रार्थी काे अपने साथ धोखाधड़ी होने की अंदेशा हुआ। इसकी रिपोर्ट थाना किरन्दुल में अपराध क्रमांक 28/2025 धारा 318 (4) बीएनएस, 66 (डी) आईटी एक्ट में पंजीकृत किया गया। पुलिस कार्यवाही करते हुए गुजरात के जामनगर से तीन आरोपिताें आफताब समा, किशन वाढेर, पारिया अजय को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत कियाा। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से प्राप्त बैंक खातों में जमा राशि को जब्त कर मामले में संलिप्त अन्य आरोपिताें को गिरफ्तार करने के लिए टीम रवाना किया जाएगा।



